Home » West Singhbhum : सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल

West Singhbhum : सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल

West Singhbhum : रास्ते में धनसारी के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

by Rajeshwar Pandey
Railway track death, Govindpur,
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले में बुधवार को हुए सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई। हादसे में उसका साथी श्रीधर तिरिया गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार मझगांव के कदवाडीह निवासी 35 वर्षीय डेबरा पिंगुवा और 25 वर्षीय श्रीधर तिरिया श्रीधर तिरिया बुधवार दोपहर एक बाइक पर सवार होकर अंधारी हट जा रहे थे। रास्ते में धनसारी के पास अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम

बाद में स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल सदर अस्पताल चाईबासा लाया गया। यहां इलाज के दौरान डेबरा पिंगुवा ने दम तोड़ दिया। वहीं श्रीधर तिरिया का इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत स्थिर है लेकिन चोट गंभीर हैं। घटना की सूचना गुरुवार को सदर थाना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और मृतक डेबरा पिंगुवा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।परिजनों ने बताया कि बुधवार को डेबरा और श्रीधर एक ही बाइक पर अंधारी जा रहे थे। धनसारी के पास बाइक पलटने से दोनों गिर गए। दोनों को सिर और शरीर में गंभीर चोट आई थीं।

मामला दर्ज कर पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह बाइक का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि कहीं हादसे के वक्त बाइक की रफ्तार तेज तो नहीं थी। शव सौंपे जाने के बाद गांव में मातम का माहौल है।

Read Also: West Singhbhum: ‘केंद्र सरकार महंगाई पर नियंत्रण में विफल, नीतियां पूंजीपतियों के पक्ष में’ : झामुमो

Related Articles

Leave a Comment