Home » जोमैटो का शेयर 80 से 232 रुपये पहुंचा, मार्केट कैप दो लाख करोड़ पार

जोमैटो का शेयर 80 से 232 रुपये पहुंचा, मार्केट कैप दो लाख करोड़ पार

by Rakesh Pandey
Zomato Share Price
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कारोबार डेस्क: Zomato Share Price :  फूड डिलीवरी एप जोमैटो दिनोंदिन नई ऊंचाइयों को छू रहा है। जोमैटो का मार्केट शेयर ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। सोमवार को शेयर के मूल्य में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। इसके साथ शेयर 80.18 रुपये से बढ़कर अब 232 रुपये पहुंच गया। वहीं इसका मार्केट कैप दो लाख करोड़ पार कर चुका है।

Zomato Share Price :  शेयर में एक साल में 185 प्रतिशत की उछाल

नए रिकॉर्ड कायम करते हुए फूड डिलीवरी एप जोमैटो का मार्केट कैप दो लाख करोड़ पार कर चुका है। वहीं इसके शेयर भी काफी बढ़ गये हैं। फूड डिलीवरी एप जोमैटो के शेयर में तूफानी तेजी है। इसके शेयर 80.18 रुपये से बढ़कर 232 रुपये पर पहुंच गये है। जोमैटो के शेयर का लेवल 52 हफ्ते का 76.50 रुपये है। कंपनी के शेयर में चार फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। फूड डिलीवरी एप जोमैटो के शेयर में पिछले एक साल में 185 प्रतिशत की उछाल आयी है।

Zomato Share Price : 300 प्राइस टारगेट दिया गया

जोमैटो ने अपने प्लेटफॉर्म फीस भी बढ़ा दी है। पहले जोमैटो प्लेटफॉर्म फीस पांच रुपये थी। जिसे बढ़ा तक छह रुपये कर दिया दिया है। दिल्ली और बेंगलुरु में बढ़ी हुई फीस लागू होगी। कंपनी के प्रॉफिटैबिलिटी पर इसका असर होगा। विदेशी ब्रोकरेज हाउस मॉर्गन स्टैनली ने जोमैटो ओवरवेट रेटिंग दी है। इसके साथ कंपनी के शेयर को भी 235 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। एलारा कैपिटल ने जोमैटो को शेयरों के लिए 280 रुपये का टारगेट दिया है। जोमैटो को एलारा कैपिटल ने बाय रेटिंग दी है। जोमैटो के शेयरों के लिए 300 प्राइस टारगेट ब्रोकरेज फर्म ICICI सिक्योरिटीज दिया है।

Zomato Share Price :  तेजी से बढ़ रहे जोमैटो के मार्केट शेयर

फूड डिलीवरी एप जोमैटो के मार्केट शेयर तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले डेढ़ साल में कंपनी के शेयर 390 प्रतिशत तक बढ़े। जोमैटो के शेयर 27 जनवरी 2023 को 46.95 रुपये पर थे। वहीं कंपनी का 15 जुलाई 2024 को 232 रुपये पर शेयर जा पहुंचा। फूड डिलीवरी के शेयर पिछले एक साल में 185 प्रतिशत अधिक बढ़ोतरी हुई है। कंपनी के शेयर की कीमत 17 जुलाई 2023 को 80.18 रुपये थी। यह 15 जुलाई को 232 पर जा पहुंचा। जोमैटो के शेयर में पिछले चार माह में 44 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

Read Also- स्विगी-जोमैटो की बढ़ीं मुश्किलें, मिला 500-500 करोड़ का नोटिस, जानें पूरा मामला

Related Articles