Home » बिहार में सब संभव, 2 लाख रुपए देकर बनें IPS! मुफ्त में मिलेगा नकली पिस्तौल भी…

बिहार में सब संभव, 2 लाख रुपए देकर बनें IPS! मुफ्त में मिलेगा नकली पिस्तौल भी…

पुलिस ने आरोपी को बंधन बैंक के पास से उस वक्त पकड़ा जब वह आईपीएस की वर्दी पहनकर घूम रहा था। वह खुलेआम लोगों को अपने आईपीएस बनने की बात बता रहा था।

by Priya Shandilya
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमुई में एक फर्जी आईपीएस के पकड़े जाने की खबर सामने आई है। यह मामला जमुई जिले के सिकंदरा थाने की है, जहां से एक 18 वर्षीय व्यक्ति को फर्जी आईपीएस अधिकारी बनने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

एसडीपीओ सतीश सुमन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। इस मामले में शामिल गिरोह के सभी सदस्यों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। मिथिलेश, लखीसराय जिले के हलसी थाना क्षेत्र के गोवर्धनबीघा का रहने वाला है। उसपर जालसाजी और ठगी का आरोप है।

वर्दी पहनकर घूम रहा था युवक

पुलिस ने आरोपी को बंधन बैंक के पास से उस वक्त पकड़ा जब वह आईपीएस की वर्दी पहनकर घूम रहा था। वह खुलेआम लोगों को अपने आईपीएस बनने की बात बता रहा था। खुशी में उसने समोसा और पकौड़े खाए, लेकिन उसकी गतिविधियों पर जब लोगों को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दे दी। इसके बाद गश्ती लगा रही पुलिस ने शक के आधार पर युवक को गिरफ्तार कर लिया।

2 लाख रुपए देकर खरीदी थी वर्दी?

मिथिलेश के पास से पुलिस ने एक नकली पिस्तौल और पल्सर 200 बाइक भी बरामद की है। पूछताछ में मिथिलेश ने कहा, “खैरा निवासी मनोज सिंह नाम के व्यक्ति ने कहा था कि अगर मैं उसे 2 लाख रुपये दूंगा तो वह मुझे पुलिस में नौकरी दिला देगा। मैंने उसे ज्यादातर रकम एक महीने पहले ही दे दी थी। खैरा स्कूल के पास उसने मुझे वर्दी और पिस्तौल दे दी। हम अपनी मां को बताने गांव आए। इसके बाद बाकी 30 हजार रुपये देने हम खैरा गए। उसी वक्त पुलिस ने हमें सिकंदरा चौक पर पकड़ लिया।”

थाना प्रभारी मिंटू कुमार सिंह ने बताया कि पहली नजर में यह मामला ठगी का लग रहा है, जिसमें मिथिलेश नकली आईपीएस बनकर लोगों से ठगी करता था। फिलहाल पूछताछ जारी है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

Related Articles