Home » Munger Panic : मुंगेर में दहशत : दुकानदार को गोली मारने की धमकी, 5 लाख की रंगदारी मांगी

Munger Panic : मुंगेर में दहशत : दुकानदार को गोली मारने की धमकी, 5 लाख की रंगदारी मांगी

by Rakesh Pandey
Munger Panic
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंगेर: बिहार के मुंगेर में एक दुकानदार को गोली मारने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। इसके अलावा अपरोपियों ने दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला?

शहर के 2 नंबर गुमटी स्थित जगदंबा ट्रेडर्स के संचालक आदित्य कुमार के अनुसार, शुक्रवार शाम को दो अज्ञात अपराधी उनकी दुकान पर आए और पिस्तौल लहराते हुए 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगने लगे। जब आदित्य ने पैसे देने से इनकार किया तो अपराधियों ने दुकान पर कई राउंड फायरिंग कर दी। इस दौरान आदित्य के पिता दुकान में छिपकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहे।

अपराधियों ने दी जान से मारने की धमकी

अपराधियों ने आदित्य को धमकी दी कि अगर उसने 5 लाख रुपये नहीं दिए तो उसे गोली मार देंगे। घटना के बाद अपराधी पिस्तौल लहराते हुए फरार हो गए।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ सदर राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है, जिससे अपराधियों की पहचान की जा सके।

पीडि़त दुकानदार ने क्या कहा?

आदित्य कुमार ने बताया कि आरोपी कारू नाम का व्यक्ति है जो कुछ महीने पहले ही जेल से छूटा है। कारू पहले भी कई बार उसे धमका चुका है।

एसडीपीओ ने क्या कहा?

एसडीपीओ सदर राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर लिया है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही अपराधी सलाखों के पीछे होंगे।

Related Articles