Home » Jamshedpur News : पटना के बदमाशों ने गोलमुरी में अंजाम दी थी चोरी की घटना, तीन अपराधी गिरफ्तार, केबुल कंपनी के खंडहर से पिस्टल बरामद

Jamshedpur News : पटना के बदमाशों ने गोलमुरी में अंजाम दी थी चोरी की घटना, तीन अपराधी गिरफ्तार, केबुल कंपनी के खंडहर से पिस्टल बरामद

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पटना के बदमाशों ने गोलमुरी में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। अंतरराज्यीय चोर गिरोह का खुलासा करते हुए पुलिस ने बिहार की राजधानी पटना से तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

इनके पास से देशी कट्टा सहित कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए गए हैं। साकची में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एसएसपी पीयूष पांडे ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को ऋषभ कुमार के फ्लैट में हुई चोरी हुई थी। इस मामले की तहकीकात के दौरान तकनीकी और मानवीय सुबूतों के आधार पर यह सामने आया कि इस घटना को अंतरराज्यीय गिरोह ने अंजाम दिया है। गिरोह में शामिल विकास कुमार उर्फ विकास कुमार साह, राजू कुमार और मो. इरफान उर्फ बांधी को पुलिस ने पटना से पूछताछ के लिए गोलमुरी थाना लाई।

पूछताछ के दौरान तीनों अभियुक्तों ने झारखंड, बिहार, बंगाल समेत कई राज्यों में चोरी और आपराधिक घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की। अभियुक्तों की निशानदेही पर बंद पड़ी एक केबल कंपनी के जनरल ऑफिस के खंडहर से देशी कट्टा और अन्य सामान बरामद किया गया। इसके बाद गोलमुरी थाना के तहत आर्म्स एक्ट की धाराओं में नया मामला दर्ज किया गया।गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक लंबा इतिहास है।

इनके खिलाफ जमशेदपुर, सरायकेला, हजारीबाग, तिलैया, पटना और पश्चिम बंगाल के विभिन्न थानों में कई गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस ने तीनों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है और आगे और भी खुलासे हो सकते हैं।

Related Articles