Home » Dhanbad News : कोयला लदे ट्रक की चपेट में आकर बच्ची की मौत, लोगों ने सड़क की जाम

Dhanbad News : कोयला लदे ट्रक की चपेट में आकर बच्ची की मौत, लोगों ने सड़क की जाम

by Birendra Ojha
dhanbad news
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

झरिया : धनबाद जिले के झरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत लिलोरीपथरा बालूगद्दा में 11 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। बताया जाता है कि रविवार को रात लगभग 2 बजे अवैध कोयला लदा एक ट्रक तेज रफ्तार में घर के बाहर सो रही बच्ची को कुचलते हुए भाग गया। बच्ची की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
इस घटना से गुस्साए लोगों ने सोमवार को सुबह करीब सात बजे झरिया–बलियापुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी अवैध खनन पर रोक लगाने और दोषी ट्रक चालक को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। सड़क जाम की सूचना मिलते ही झरिया समेत आसपास के थानों की पुलिस पहुंच गई और लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन, आक्रोशित लोग ठोस कार्रवाई की घोषणा होने तक हटने को तैयार नहीं हुए।

काफी देर तक माहौल तनावपूर्ण बना रहा। घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक सह मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया और प्रशासन से अवैध परिवहन पर सख्ती बरतने की मांग रखी। काफी देर के बाद लोगों ने जाम समाप्त किया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए धनबाद स्थित जिला अस्पताल भेज दिया। झरिया के थाना प्रभारी शशि रंजन कुमार ने लोगों को आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर दोषी चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Read Also- Mango Nagar Nigam Voting LIVE : जुगसलाई में मतदान के दौरान जबर्दस्त तनाव, जम कर हो रहा बवाल

Related Articles

Leave a Comment