Home » Jamshedpur Education: डॉक्टर बनेंगी ISC की नेशनल टॉपर शांभवी तिवारी, 3 को है नीट का एग्जाम

Jamshedpur Education: डॉक्टर बनेंगी ISC की नेशनल टॉपर शांभवी तिवारी, 3 को है नीट का एग्जाम

प्रतिदिन 9 घंटे की पढ़ाई के बाद हासिल की सफलता, माता-पिता को है कामयाबी का श्रेय

by Mujtaba Haider Rizvi
ISC national Topper Jamshedpur
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : सीआइएससीई का रिजल्ट घोषित हो गया है। जमशेदपुर के सैक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा शांभवी तिवारी ने 12वीं की परीक्षा में नेशनल टॉप किया है। उन्होंने 100% अंक प्राप्त किए हैं। इस सफलता पर शांभवी तिवारी का पूरा परिवार खुशी से झूम रहा है। माना जा रहा है कि शांभवी तिवारी के लिए यह एक बड़ी सफलता है।

शांभवी तिवारी डॉक्टर बनना चाहती हैं। वह 3 मई को नीट की परीक्षा देंगी। अब्दुल बारी कॉलेज में उनका नीट का एग्जाम है। वह इस एग्जाम की तैयारी में जोर-जोर से जुटी हुई हैं।

पिता ऑल इंडिया रेडियो में हैं प्रोग्राम एग्जीक्यूटिव

शांभवी तिवारी के पिता राकेश रमन ऑल इंडिया रेडियो में प्रोग्राम एग्जीक्यूटिव हैं। वह आदित्यपुर में ऑल इंडिया रेडियो की बिल्डिंग के पीछे ही रहते हैं। जबकि शांभवी की माता निभा सिन्हा सेंट मैरी इंग्लिश हाई स्कूल में पीजीटी केमिस्ट्री टीचर हैं।
नीट की तैयारी को लेकर वह मॉक टेस्ट दे रही थीं। इसलिए शांभवी के पिता राकेश रमन ने द फोटोन न्यूज़ अखबार से बातचीत की। उन्होंने द फोटोन न्यूज़ को बताया कि शांभवी तिवारी का हमेशा पढ़ाई पर फोकस रहा है। सोशल मीडिया से वह दूर रही हैं।

रोज 9 घंटे पढ़ाई करती हैं शांभवी

दरअसल, उन्होंने नीट पर फोकस किया है। नीट की तैयारी के साथ में 12वीं की भी तैयारी हो गई। उन्होंने बताया कि शांभवी डॉक्टर बनना चाहती हैं। राकेश रमन ने बताया कि शांभवी रोज 9 घंटे पढ़ाई करती हैं। जब स्कूल जाती थीं तो स्कूल से आने के बाद वह दो-दो घंटे करके रात तक 9 घंटे पढ़ाई करती थीं। अब स्कूल नहीं है तो वह सुबह उठकर भी कुछ घंटे पढ़ाई कर लेती हैं।

यह हैं सफलता के टिप्स

राकेश रमन ने बताया कि उन्होंने कभी शांभवी से पढ़ने के लिए नहीं कहा। वह खुद ही पढती हैं। पढ़ना उनका शौक है। हां पढ़ाई को लेकर वह शांभवी को गाइड जरूर करते हैं। सेल्फ स्टडी पर शांभवी का ज्यादा जोर है। इसके अलावा, साकची की आकाश कोचिंग भी शांभवी ने ज्वाइन की है। राकेश रमन ने कहा कि स्टूडेंट को अपनी शक्ति पहचाननी चाहिए। कॉमर्स, आर्ट, साइंस जिस सब्जेक्ट में उनकी दिलचस्पी हो, उसी के साथ उन्हें अपनी पढ़ाई आगे बढ़ानी चाहिए। स्टूडेंट को अपने ऊपर विश्वास रखना चाहिए। सोशल मीडिया से पूरी तरह दूरी बनाई बनानी चाहिए। तभी सफलता हाथ लग सकती है।

Read also Jharkhand CISCE Result : 12 वीं में 100 प्रतिशत अंक लाकर कान्वेंट की शांभवी बनीं नेशनल टॉपर, 10 वीं में कोल्हान के तीन छात्र स्टेट टॉपर

Related Articles

Leave a Comment