Home » SAIL Guwa : सेल ने गुवा में खोला कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर, सुदूर गांवों के बच्चों को मिलेगा मुफ्त प्रशिक्षण

SAIL Guwa : सेल ने गुवा में खोला कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर, सुदूर गांवों के बच्चों को मिलेगा मुफ्त प्रशिक्षण

by Rajeshwar Pandey
SAIL Guwa
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला स्थित गुवा में सेल (स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड) ने कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर खोला है, जिसमें सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को मुफ्त में प्रशिक्षण दिया जाएगा। गुवा स्थित ओर माइंस के एल एंड डी सेंटर में मंगलवार को कंप्यूटर कक्षा की शुरुआत कर दी गई। यह पहल सीजीएम माइंस सी.बी. कुमार के नेतृत्व में युवाओं के कौशल विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई है। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सीजीएम (एचआर) धीरेंद्र मिश्रा एवं सीजीएम माइंस सी.बी. कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर जिला परिषद की सदस्य देवकी कुमारी, मुखिया चांदमनी लागुरी, मानव संसाधन महाप्रबंधक पी.के. सिंह और सूचना एवं परिवहन महाप्रबंधक डॉ. टी.सी. आनंद भी उपस्थित थे।

मुंडा समुदाय के प्रतिनिधि भी रहे मौजूद

उद्घाटन कार्यक्रम में गुवासाई, ठाकुरा, नुइया, लिपुंगा और हिरजी-हाटिंग गांवों के मुंडा समुदाय के प्रतिनिधि तथा विभिन्न यूनियनों के पदाधिकारी भी शामिल हुए। सभी ने इस पहल को क्षेत्र के युवाओं के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।

सृजन फाउंडेशन के साथ समझौता

सेल गुवा ओर माइंस द्वारा कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत इस कंप्यूटर कक्षा के संचालन के लिए रांची स्थित सृजन फाउंडेशन के साथ समझौता किया गया है। इस कौशल विकास कार्यक्रम के माध्यम से सीएसआर क्षेत्र के विभिन्न गांवों के कम से कम 45 छात्रों को कंप्यूटर शिक्षा का लाभ मिलेगा।

डीजीएम-सीएसआर करेंगे संचालन

कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम के संचालन की जिम्मेदारी डीजीएम सीएसआर अनिल कुमार की देखरेख में निभाई जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि इस पहल से क्षेत्र के युवाओं को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। सीजीएम माइंस सी.बी. कुमार ने कहा कि डिजिटल युग में कंप्यूटर का ज्ञान जरूरी है। यह सेंटर युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अहम भूमिका निभाएगा।

Read Also- Jharkhand Government Scheme : मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की 51 लाख लाभुकों को जल्द मिलेगी राशि, अमाउंट ट्रांसफर की तैयारी

Related Articles

Leave a Comment