Home » Palamu News: पलामू में डीजीपी तदाशा मिश्रा की हाईलेवल समीक्षा बैठक, अपराधियों और नक्सल नेटवर्क पर कसेगा शिकंजा

Palamu News: पलामू में डीजीपी तदाशा मिश्रा की हाईलेवल समीक्षा बैठक, अपराधियों और नक्सल नेटवर्क पर कसेगा शिकंजा

पलामू, लातेहार और गढ़वा के पुलिस अधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठक; अपराध नियंत्रण, नक्सल गतिविधियों, लंबित मामलों और सुरक्षा रणनीति पर हुआ मंथन

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Palamu : झारखंड पुलिस की कमान संभालने के बाद पहली बार पलामू पहुंचीं डीजीपी तदाशा मिश्रा ने शुक्रवार को अपराध और नक्सल गतिविधियों को लेकर हाईलेवल समीक्षा की। पलामू प्रमंडल के तीन जिलों-पलामू, लातेहार और गढ़वा की सुरक्षा व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और उग्रवाद विरोधी अभियानों की विस्तृत समीक्षा करते हुए उन्होंने पुलिस अधिकारियों को सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक में आईजी अभियान नरेंद्र कुमार सिंह, आईजी सीआईडी अजय लिंडा, पलामू प्रक्षेत्र के डीआईजी किशोर कौशल, पलामू एसपी कपिल चौधरी, लातेहार एसपी कुमार गौरव तथा गढ़वा एसपी आशुतोष शेखर समेत अन्य वरिष्ठ पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।डीजीपी ने तीनों जिलों के पुलिस अधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठक कर हत्या, लूट, रंगदारी, संगठित अपराध, लंबित कांडों की जांच, वारंट निष्पादन और फरार अपराधियों के खिलाफ चल रही कार्रवाई की समीक्षा की। साथ ही नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे अभियानों, सुरक्षा बलों की गतिविधियों और खुफिया तंत्र की कार्यप्रणाली की भी जानकारी ली।

बैठक में नक्सल संगठनों की गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी, उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस की उपस्थिति बढ़ाने, अभियान को और तेज करने तथा आम जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया। डीजीपी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और जनता में सुरक्षा का भरोसा कायम रखा जाए। समीक्षा के दौरान अपराध नियंत्रण की वर्तमान स्थिति, विभिन्न थाना क्षेत्रों की संवेदनशीलता और पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने की रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

प्रमंडल स्तर पर हुई इस बैठक को पलामू प्रमंडल में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और नक्सल नेटवर्क पर शिकंजा कसने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।डीजीपी की इस समीक्षा के बाद आने वाले दिनों में अपराधियों और उग्रवादी तत्वों के खिलाफ अभियान और तेज होने की संभावना जताई जा रही है।

Read also – Jamshedpur Education News : जुगसलाई में जल्द शुरू होगा कॉलेज, सीनेट में उठा था मामला

Related Articles

Leave a Comment