Home » Chatra News : बाइक की डिक्की से उचक्कों ने गायब कर दिया बैग, रखे थे 50 लाख के गहने, पुलिस जांच में जुटी

Chatra News : बाइक की डिक्की से उचक्कों ने गायब कर दिया बैग, रखे थे 50 लाख के गहने, पुलिस जांच में जुटी

by Rakesh Pandey
Chatra News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चतरा : झारखंड के चतरा जिला अंतर्गत इटखोरी मुख्य बाजार के कलाली रोड में रविवार की रात अज्ञात उचक्कों ने एक बड़ी चोरी को अंजाम दिया है। उचक्के एक बाइक की डिक्की खोलकर उसमें रखा करीब 50 लाख रुपये के गहनों से भरा बैग लेकर भाग गए। इस बड़ी वारदात के बाद से स्थानीय व्यापारियों और इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है।
करनी रोड स्थित आशा ज्वेलर्स के मालिक दिलीप सोनी ने बताया कि वह रोज की तरह रात लगभग 8:00 बजे दुकान बंद करने के बाद गहनों से भरा बैग अपनी बाइक की डिक्की में रखकर घर ले जा रहे थे। सुरक्षा के लिहाज से वे हर दिन दुकान का कीमती सामान इसी तरह बैग में बंद कर अपने साथ घर ले जाते थे। बैग में करीब 400 ग्राम सोना और 10 किलो चांदी के गहने थे। दुकान बंद करने के बाद उन्होंने कलाली रोड में कुछ देर के लिए अपनी बाइक खड़ी की थी। जब वे घर पहुंचे और बाइक की डिक्की खोली तो उनके होश उड़ गए। डिक्की में रखा जेवरात से भरा बैग गायब था। पीड़ित दुकानदार ने तुरंत इसकी लिखित सूचना इटखोरी थाना को दी।

पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं, दहशत में लोग

स्थानीय लोगों और व्यापारियों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं पहली बार नहीं हुई हैं। इससे पहले भी बाजार और आसपास के इलाकों में राह चलती महिलाओं और राहगीरों से चेन छिनतई और चोरी की कई वारदातें हो चुकी हैं। लगातार हो रही इन घटनाओं के बावजूद पुलिस प्रशासन उचक्कों पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रहा है। जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस बाजार और आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि बदमाशों का सुराग लगाया जा सके।

क्या कहती है पुलिस

इटखोरी के थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि बाइक की डिक्की से गहनों से भरा बैग गायब होने की जानकारी मिली है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की विशेष टीम जांच में जुट गई है। घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की मदद से अपराधियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Read Also- Government Officers: बुढ़मू सीओ की गिरफ्तारी पर प्रशासनिक सेवा संघ ने जताया विरोध

Related Articles