Home » Jamshedpur News : सोनारी में अतिक्रमण पर टाटा स्टील का बड़ा एक्शन, चेतावनी के बाद भी नहीं मानें लोग तो ढहा दिए गए सभी अवैध ढांचे

Jamshedpur News : सोनारी में अतिक्रमण पर टाटा स्टील का बड़ा एक्शन, चेतावनी के बाद भी नहीं मानें लोग तो ढहा दिए गए सभी अवैध ढांचे

कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने अतिक्रमण करने वालों को स्पष्ट चेतावनी दी कि भविष्य में इस स्थान पर दोबारा किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण, कब्जा या दुकान लगाने की कोशिश नहीं की जाए।

by Mujtaba Haider Rizvi
sonari marine drive encroachment (1)
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : सोनारी क्षेत्र में लंबे समय से जारी अवैध अतिक्रमण और उससे जुड़ी गतिविधियों पर आखिरकार टाटा स्टील ने सख्त कार्रवाई करते हुए सभी अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। बताया गया कि इस स्थान को खाली कराने के लिए सोनारी थाना पुलिस ने पहले भी कई बार कार्रवाई की थी और अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी थी। हालांकि पुलिस के लौटते ही हालात फिर पहले जैसे हो जाते थे और अवैध कब्जा दोबारा शुरू हो जाता था।

लगातार चेतावनी और कार्रवाई के बावजूद स्थिति में कोई स्थायी सुधार नहीं होने पर टाटा स्टील के लैंड डिपार्टमेंट ने मोर्चा संभाला। विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से बनाए गए सभी ढांचों और दुकानों को हटाते हुए पूरे अतिक्रमण को साफ कर दिया।

कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने अतिक्रमण करने वालों को स्पष्ट चेतावनी दी कि भविष्य में इस स्थान पर दोबारा किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण, कब्जा या दुकान लगाने की कोशिश नहीं की जाए। यदि दोबारा ऐसा पाया गया तो संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों का मानना है कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण और असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने में मदद मिलेगी। प्रशासन और टाटा स्टील की संयुक्त सख्ती को इलाके में कानून व्यवस्था और सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Read also Jamshedpur Crime News: क्राइम कंट्रोल के लिए पुलिस ने कसी कमर,  रात 10:30 बजे तक बंद  होंगी दुकानें 

Related Articles