Home » Ranchi University UG Exam : रांची यूनिवर्सिटी UG सेमेस्टर-4 के लिए 5 अक्टूबर से भरे जाएंगे परीक्षा फॉर्म, जानें फीस की पूरी डिटेल

Ranchi University UG Exam : रांची यूनिवर्सिटी UG सेमेस्टर-4 के लिए 5 अक्टूबर से भरे जाएंगे परीक्षा फॉर्म, जानें फीस की पूरी डिटेल

by Kanchan Kumar
Ranchi university
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

​रांची : रांची विश्वविद्यालय (RU) में स्नातक (UG) के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने यूजी सेमेस्टर-4 परीक्षा का आधिकारिक फॉर्म भरने का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके साथ ही यूनिवर्सिटी के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (हैप्पीनेस सेंटर) में एक नया प्रशासनिक दायित्व भी सौंपा गया है।

​परीक्षा फॉर्म भरने की तिथियां और लेट फाइन

​विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, बीए, बीएससी और बीकॉम सेमेस्टर-4 सत्र 2023-27 के नियमित विद्यार्थियों के साथ-साथ बैकलॉग सत्र 2022-26, सीबीएस बैकलॉग और वोकेशनल सत्र 2023-26 के छात्र परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। ​जो छात्र तय समय सीमा में फॉर्म नहीं भर पाएंगे, वे 400 रुपये के लेट फाइन के साथ 16 से 20 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं।

​यहां जानिए फीस स्ट्रक्चर

​रेगुलर कोर्स: परीक्षा फीस ₹300, लोकल लेवी ₹250, अंकपत्र (मार्कशीट) शुल्क ₹50 और प्रैक्टिकल फीस ₹100 तय की गई है। ​बैकलॉग परीक्षा: बिना प्रैक्टिकल वाले विषयों के लिए ₹285 और प्रैक्टिकल वाले विषयों के लिए ₹385 देने होंगे। इसके अलावा, प्रति पेपर ₹75 का अतिरिक्त शुल्क देय होगा।

​विश्वविद्यालय परिसर स्थित हैप्पीनेस सेंटर में नेतृत्व परिवर्तन हुआ है। सेंटर की उपनिदेशक और स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विभाग की शिक्षिका डॉ. रोजलीना सिंह को अब ‘हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर’ का प्रभारी निदेशक नियुक्त किया गया है। ​यह बदलाव डॉ. परवेज हसन को यूनिवर्सिटी का शोध निदेशक बनाए जाने के बाद किया गया है। डॉ. रोजलीना मालवीय मिशन टीचर्स ट्रेनिंग सेंटर में सहायक निदेशक का पद भी संभाल रही हैं।

Read Also: Kolhan University Convocation: कोल्हान विवि में 7वें दीक्षांत समारोह का आयोजन, राज्यपाल संतोष गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे

Related Articles

Leave a Comment