Home » बोकारो में बारी को-ऑपरेटिव मोड़ पर सड़क हादसा: ऑटो चालक की मौत, सड़क जाम

बोकारो में बारी को-ऑपरेटिव मोड़ पर सड़क हादसा: ऑटो चालक की मौत, सड़क जाम

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो : बोकारो-रामगढ़ हाईवे पर बारी कोआपरेटिव मोड़ के पास सोमवार की सुबह करीब सात बजे गिट्टी लदे ट्रक और आटो की टक्कर में आटो चालक मोहम्मद शमी उर्फ तेजू की मौत घटनास्थल पर हो गई। आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग को बारी कोऑपरेटिव मोड़ के पास जाम कर दिया। जिसकी वजह से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

जाम की सूचना मिलने पर विधायक बिरंची नारायण और सिटी डीएसपी कुलदीप कुमार घटनास्थल पहुंचे। इनके द्वारा आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन मुआवजे की मांग को लेकर स्थानीय लोग डटे रहें। जानकारी के अनुसार बोकारो-रामगढ़ राजकीय उच्चपथ पर बारी कोआपरेटिव मोड़ के पास गिट्टी लदा ट्रक और आटो में टक्कर हो गई। जिसकी वजह से ट्रक पलट गया और गिट्टी में दबकर आटो चालक की मौत हो गई।

चार घंटे सड़क जाम : बोकारो रांची में राजमार्ग जाम होने से, वाहनों की लंबी कतार दूसरी सड़कों तक भी पहुंच गई है। माराफारी होकर चलने वाले रास्ते पर भी जाम लगा हुआ है। छोटे वाहनों को स्टेशन होकर मोड़ दिया गया है जबकि मालवाहक गाड़ियां जहां-तहां खड़ी है।

Related Articles