
एजुकेशन डेस्क : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) 25 मार्च 2025 को बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी करेगा। यह जानकारी बिहार बोर्ड ने अपने ट्वीट के माध्यम से दी है। बिहार बोर्ड का 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए छात्र-छात्राओं को आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाना होगा।
रिपोर्ट्स के अनुसार, बिहार बोर्ड ने पहले ही टॉपर्स के सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कर ली थी। यही वजह है कि बिहार बोर्ड अन्य बोर्डों से पहले रिजल्ट जारी कर रहा है। बता दें कि बिहार बोर्ड हर साल टॉपर्स की सत्यापन प्रक्रिया आयोजित करता है, जिसे 2016 से लागू किया गया है। इस प्रक्रिया के तहत पहले टॉपर्स की सूची तैयार की जाती है, फिर उनसे संपर्क कर उन्हें पटना स्थित बोर्ड कार्यालय बुलाया जाता है।
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट कैसे चेक करें
बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर Bihar Board Result 2025 या बिहार बोर्ड रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
- फिर अपने रोल नंबर, रोल कोड और अन्य आवश्यक विवरण भरें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
- रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेकर रखें।
फरवरी में आयोजित हुईं थी परीक्षाएं
इस वर्ष बिहार बोर्ड की 12वीं (इंटरमीडिएट) की परीक्षाएं 1 फरवरी से 15 फरवरी 2025 तक आयोजित की गईं, जिनमें लगभग 13 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। इसके बाद, 10वीं (मैट्रिक) की परीक्षाएं 17 फरवरी से 25 फरवरी 2025 तक आयोजित की गईं, जिसमें लगभग 15 लाख छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। सभी परीक्षाएं समय पर संपन्न हो गईं।

