Home » JHARKHAND : पूर्वी सिंहभूम जिले में ढूंढे नहीं मिल रहे विशेषज्ञ चिकित्सक, साक्षात्कार में आधे से भी कम पहुंचे

JHARKHAND : पूर्वी सिंहभूम जिले में ढूंढे नहीं मिल रहे विशेषज्ञ चिकित्सक, साक्षात्कार में आधे से भी कम पहुंचे

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के मकसद से जगह-जगह पर पॉली क्लीनिक खोला जा रहा है लेकिन हकीकत यह है कि इसे संचालित करने के लिए विशेषज्ञ डाक्टर ही नहीं मिल पा रहे हैं। ऐसे में मरीजों को बेहतर चिकित्सा कैसे मिलेगी, यह बड़ा सवाल है।

जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से चिकित्सकों की नियुक्ति को लेकर सोमवार को सिविल सर्जन कार्यालय में साक्षात्कार रखा गया था लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि मात्र दो चिकित्सक ही पहुंचे। जबकि अलग-अलग विभागों में कुल छह विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति होनी है।

दरअसल, विभाग की ओर से मेडिसिन, स्त्रीरोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, चर्मरोग विशेषज्ञ, मनोचिकित्सक विभाग में एक-एक पोस्ट के लिए बहाली निकाली गयी थी। लेकिन सिर्फ एक मनोचिकित्सक व एक स्त्री रोग विशेषज्ञ पहुंचे। बाकी शिशु रोग, चर्म रोग, नेत्र रोग, मेडिसिन विभाग के लिए कोई भी नहीं पहुंचा। इसे देखते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग ने फिर से एक बार साक्षात्कार के लिए तिथि निकाली जाएगी। ताकि रिक्त पदों को भरा जा सकें। सिविल सर्जन डा. जुझार माझी ने बताया कि एक चिकित्सक को प्रतिदिन 3500 रुपये मिलेंगे।

Related Articles