Home » CBSE ने बोर्ड परीक्षा के मार्क्स वेरिफिकेशन के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू

CBSE ने बोर्ड परीक्षा के मार्क्स वेरिफिकेशन के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू

by Rakesh Pandey
CBSE Board Exam Marks Verification
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली/CBSE Board Exam Marks Verification: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं और 12वीं के परिणामों से ‎असंतुष्ट परीक्षार्थियों काे मार्क्स‎ वेरिफिकेशन, उत्तर पुस्तिका की ‎फोटो प्रति और रिवेल्यूएशन के ‎लिए मौका दिया जाएगा। ‎सीबीएसई 12वीं कक्षा के ‎विद्यार्थियों के लिए वेरिफिकेशन ‎ऑफ मार्क्स के लिए शुक्रवार से ‎आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दिया।‎ छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

12वीं के स्टूडेंट्स 21 मई तक‎ आवेदन कर सकेंगे। 500 रुपए ‎प्रति विषय शुल्क रखा गया है। ‎उत्तर पुस्तिका की मूल्यांकित प्रति ‎हासिल करने के लिए 12वीं कक्षा ‎के विद्यार्थी एक से 2 जून तक ‎आवेदन कर सकेंगे। 12वीं कक्षा ‎के लिए ₹700 शुल्क तय किया‎ गया है।‎ री-वैल्यूएशन के लिए 12वीं‎ कक्षा के विद्यार्थी 6 से 7 जून तक ‎आवेदन कर सकेंगे। प्रति प्रश्न‎ ₹100 शुल्क है। इधर, कक्षा‎ 10वीं के स्टूडेंट्स के लिए भी ‎सीबीएसई द्वारा मौका दिया जाएगा।

‎वेरिफिकेशन ऑफ मार्क्स के लिए‎ परीक्षार्थी 20 से 24 मई तक ‎आवेदन कर सकेंगे।‎ सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 का रिजल्ट 13 मई को घोषित किया गया था। एग्जाम में शामिल 16,21,224 स्टूडेंट्स में से कुल 14,26,420 पास हुए थे और रिजल्ट कुल 87.98 प्रतिशत दर्ज किया गया था। वहीं 12वीं के कुल 1,22,170 स्टूडेंट्स को कंपार्टमेंट श्रेणी में रखा गया है। इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा 15 जुलाई से आयोजित की जाएगी।

CBSE Board Exam Marks Verification: वेरीफिकेशन के दाैरान अंकाें में कमी मिली ताे नई मार्कशीट जारी करेगा बाेर्ड

सीबीएसई के अनुसार आवेदन और शुल्क भुगतान सहित सभी प्रक्रियाएं ऑनलाइन होंगी और नंबरों की कमी होने पर छात्र को नई मार्कशीट जारी की जाएगी। ऐसे छात्रों को प्राप्त मार्कशीट को जमा करना होगा। सीबीएसई कक्षा 12 में मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं की फोटोकॉपी प्राप्त करने के लिए केवल वे छात्र ही पात्र होंगे, जो वेरिफिकेशन के लिए आवेदन करेंगे।

CBSE Board Exam Marks Verification: 13 मई काे जारी हुआ था परिणाम

सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी से 2 अप्रैल तक किया गया था। लड़कों का रिजल्ट 85.12 फीसदी है और लड़कियों का 91.52 फीसदी दर्ज किया गया है। त्रिवेंद्रम रीजन का रिजल्ट सबसे अधिक 99.91 प्रतिशत रहा। बोर्ड ने इस बार भी टाॅपर्स लिस्ट नहीं जारी की थी। रीजन वाइज रिजल्ट की लिस्ट जारी की गई थी।

रिजल्ट से साथ सीबीएसई ने 12वीं परीक्षा 2025 की डेट भी घोषित कर दी थी। 2025 में सीबीएसई 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी। CBSE ने 12वीं के साथ 13 मई को ही 10वीं के नतीजे भी घोषित किए थे। सीबीएसई 10वीं परीक्षा 2024 में कुल 93.60 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। 2023 में बोर्ड ने एक साथ 12 मई को 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित किए थे।

 

Read also:- जुलाई सत्र में नामांकन के लिए पोर्टल खुला, 30 जून तक ले सकते हैं एडमिशन

Related Articles