Ghatshilla : बहरागोड़ा के खण्डामौदा पेट्रोल पंप के सामने मंगलवार की सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। इस हादसे में खण्डामौदा का रहने वाला ऑटो चालक 35 वर्षीय हराधन पाईकिरा की मौके पर मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलने पर बरसोल पुलिस मौके पर पहुंची। ऑटो चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। इस दुर्घटना को अंजाम देने के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ट्रक चालक को पकड़ने के साथ ही वाहन को भी जब्त कर लिया जाएगा।
बताया जा रहा है हराधन पाईकिरा अपने ऑटो पर सवारी बैठा कर पश्चिम बंगाल के गोपीबल्लवपुर जा रहे थे। उनका ऑटो जब खण्डामौदा पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो पर सवार सभी लोग सड़क पर गिर गए। चालक हराधन भी रोड पर गिरा। तभी ट्रक उसके सिर पर चढ़ कर निकल गया। इससे हराधन की मौके पर ही मौत हो गई।
ऑटो पर सवार 38 वर्षीय प्रदीप बेरा, उनकी पत्नी 277 वर्षीय सविता बेरा, छह साल का बेटा शुभम बेरा और खण्डामौदा गांव का 40 वर्षीय मनोरंजन सीट इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से बहरागोड़ा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां पर सबका इलाज जारी है। इनमें से सविता बेरा और मनोरंजन सीट की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। इस पर इन दोनों को बड़े अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
Read also Jharkhand Politics : झारखंड में इंडिया गठबंधन में आई खटास, आमने-सामने झामुमो और कांग्रेस

