Home » Jamshedpur Crime: सिदगोड़ा में स्वर्णरेखा नदी में मिला लापता युवक का शव, हत्या की आशंका

Jamshedpur Crime: सिदगोड़ा में स्वर्णरेखा नदी में मिला लापता युवक का शव, हत्या की आशंका

जिस युवक का शव मिला है, वह कुंवारा था। परिजनों का कहना है कि उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। वह 15 अप्रैल की रात लापता हो गया था। घर से निकला मगर वापस नहीं लौटा।

by Mujtaba Haider Rizvi
jamshedpur drowning chota banki
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह जिला स्कूल के पास स्वर्ण रेखा नदी में एक लापता युवक का शव मिला है। गुरुवार की सुबह नदी में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। लोग शव देखने के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए। शव की पहचान आदर्श नगर के रहने वाले 45 वर्षीय संतोष कुमार के रूप में हुई है।

जिस युवक का शव मिला है, वह कुंवारा था। परिजनों का कहना है कि उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। वह 15 अप्रैल की रात लापता हो गया था। घर से निकला मगर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसे आसपास और रिश्तेदारी में खोजा। लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल पा रहा था। गुरुवार की सुबह लोगों ने परिजनों को बताया कि नदी में एक शव मिला है।

इस पर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्होंने संतोष कुमार के रूप में शव की पहचान की। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से निकलवा कर इसका पंचनामा कराया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि युवक की मौत कैसे हुई है। वैसे घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा चल रही है। कोई इसे हत्या मान रहा है तो कोई इसे आत्महत्या बता रहा है। कोई बता रहा है कि यह हादसा होगा। युवक की नदी में डूबने से मौत हुई होगी।

Related Articles