मुसाबनी : जैक द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा 2026 के परीक्षाफल में मुसाबनी प्रखंड के जीसीजेडी उच्च विद्यालय का परीक्षाफल बेहतरीन रहा। विद्यालय के संस्थापक कुंदन कुमार सिंह एवं प्रिंसिपल मुरारी प्रसाद सिंह ने बताया कि इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा फल 100 प्रतिशत रहा है। 325 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया था, जिसमें से 308 प्रथम श्रेणी एवं 17 परीक्षार्थी द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा।
308 परीक्षार्थियों ने प्रथम श्रेणी से उतीर्ण की मैट्रिक परीक्षा
30 से अधिक छात्र छात्राओं ने 90 से 96.60 प्रतिशत तक अंक प्राप्त किया। वहीं 107 छात्र छात्राओं ने 80 से 90 प्रतिशत के बीच अंक प्राप्त किए। 308 परीक्षार्थियों ने प्रथम श्रेणी से मैट्रिक परीक्षा उतीर्ण कर विद्यालय का नाम पूरे क्षेत्र में रोशन किया।
मर्चेंट नेवी में जाना चाहते हैं शंकर
विद्यालय के छात्र शंकर गिरी 483 अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर रहे। उन्होंने जिले में 9वां रैंक लाकर विद्यालय का नाम रौशन किया है। इनका अंक प्रतिशत 96.60 प्रतिशत रहा। शंकर गिरी के पिता तरंग शेखर गिरी शिक्षक हैं। शंकर आगे पढ़ाई कर मर्चेंट नेवी में जाना चाहता है।
477 अंक प्राप्त कर सेकंड टॉपर रही कशिश मिर्जा
सेकंड टॉपर कशिश मिर्जा को 477 अंक प्राप्त हुआ इनका अंक प्रतिशत 95.40 रहा। कशिश मिर्जा आगे साइंस से पढ़ाई कर इंजीनियर बनना चाहती है।
थर्ड टॉपर सिद्धि कुमारी को मिले 469 अंक
विद्यालय के थर्ड टॉपर सिद्धि कुमारी को 469 अंक प्राप्त हुआ। इनका अंक प्रतिशत 93.80 प्रतिशत रहा। यह आगे साइंस की पढ़ाई कर मेडिकल के क्षेत्र में अपना कैरियर बनाना चाहती है।
बच्चों की सफलता में विद्यालय प्रबंधन समिति और शिक्षकों का अहम योगदान- सचिव कुंदन कुमार सिंह
बच्चों की सफलता पर विद्यालय के सचिव कुंदन कुमार सिंह ने कहा कि इस क्षेत्र के गरीब और निर्धन और मध्यम वर्ग के आदिवासी समुदाय के बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं। इस परीक्षा परिणाम पर उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों ने सीमित संसाधन में अच्छा करने का भरपूर प्रयास किया है। विद्यालय का हमेशा से यह प्रयास रहा है कि यहां पढ़ने वाले बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा मिले। इसके लिए विद्यालय प्रबंधन समिति और शिक्षकों का अहम योगदान रहा है।

