Home » Jamshedpur Breaking News : जयपुर से सीधे जुड़ेगा टाटानगर, संतरागाछी से जमशेदपुर होते हुए जयपुर के खातीपुरा तक चलेगी नई वीकली ट्रेन; New weekly Train

Jamshedpur Breaking News : जयपुर से सीधे जुड़ेगा टाटानगर, संतरागाछी से जमशेदपुर होते हुए जयपुर के खातीपुरा तक चलेगी नई वीकली ट्रेन; New weekly Train

Jamshedpur Breaking News : रेलवे बोर्ड ने जारी किया टाइम टेबल, जल्द होगा तारीख का ऐलान

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : रेलवे ने टाटानगर को जयपुर से जोड़ने वाली ट्रेन चलाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। रेलवे बोर्ड की मंजूरी के बाद इस ट्रेन को दौड़ाने की तैयारी शुरू हो गई है। रेलवे बोर्ड ने इस ट्रेन को चलाने का पूरा खाका तैयार कर लिया है।

हर बुधवार को संतरागाछी से जमाना होगी ट्रेन

यह ट्रेन दोपहर बाद बुधवार को 2:15 बजे संतरागाछी से रवाना होकर शाम 5:50 बजे टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। टाटानगर रेलवे स्टेशन पर इसका स्टॉपेज 5 मिनट का है। इसके बाद यह ट्रेन रात 10:50 पर रांची पहुंचेगी और रांची से 11:05 पर आगे के लिए रवाना होगी। ट्रेन रात 1:30 बजे टोरी पहुंचेगी। टोरी से 1:32 पर रवाना होकर यह ट्रेन सुबह 9:19 बजे न्यू वेस्ट केबिन पहुंचेगी। ट्रेन रात 10:00 बजे बांदीकुई पहुंचेगी। यहां 2 मिनट रुकने के बाद ट्रेन रवाना हो जाएगी और ट्रेन रात 11:00 बजे जयपुर से सटे रेलवे स्टेशन खातीपुरा जाएगी।

शुक्रवार को जयपुर के खातीपुरा से रवाना होगी ट्रेन

यह ट्रेन जयपुर के खातीपुरा से सुबह 9:20 पर रवाना होकर 10 38 बजे बांदीकुई जंक्शन पहुंचेगी। यहां से 10:40 पर रवाना होने के बाद ट्रेन रात 12:40 पर वेस्ट केबिन पहुंचेगी। यह ट्रेन सुबह 8:48 बजे टोरी पहुंचेगी और यहां से 8:50 पर रवाना हो जाएगी। ट्रेन सुबह 10:45 बजे रांची पहुंचेगी और 10:50 पर वहां से टाटानगर के लिए रवाना हो जाएगी। ट्रेन 3:45 बजे टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी और यहां से 3:50 बजे रवाना होकर शाम 7:45 बजे संतरागाछी पहुंच जाएगी।

ट्रेन के महत्वपूर्ण स्टॉपेज में संतरागाछी के बाद खड़गपुर, टाटानगर, चांडिल, पुरुलिया, मूरी, रांची, लोहरदगा, टोरी, लातेहार, बरवाडीह, डाल्टनगंज, गढ़वा रोड, जपला, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, मिर्जापुर, प्रयागराज, फतेहपुर, कानपुर, टूंडला, ईदगाह आगरा, खेड़ली, मंडावर, महुआ रोड, बांदीकुई जंक्शन और दौसा के बाद खातीपुराा।

Read Also: Jamshedpur Crime : जेल में बंद मनिष सिंह गैंग हत्या और रंगदारी की साजिश रच रहा था, शेंकी गोहील गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Comment