
Ranchi : राज्य सरकार ने थानों में सीसीटीवी लगाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट के एमिकस क्यूरी को बिना अनुमति रिपोर्ट भेजने के आरोप में दो पदाधिकारी को निलंबित कर दिया। इनमें गृह विभाग के संयुक्त सचिव मनीष जोसफ तिग्गा और सचिवालय सेवा के अवर सचिव संजय झा है।
सुप्रीम कोर्ट ने राज्य के सभी थानों में सीसीटीवी लगाने से संबंधित एक मुकदमा चल रहा है इसमें सभी राज्यों को थानों में सीसीटीवी लगाने की सिलसिले में रिपोर्ट दायर करना है सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को अपनी रिपोर्ट एमिकस क्यूरी को भेजने का निर्देश दिया। इस निर्देश के आलोक में राज्य सरकार ने गृह विभाग के अधिकारियों को आईटी विभाग से रिपोर्ट मंगाकर एमिकस क्यूरी को भेजने का निर्देश दिया था।
लेकिन गृह विभाग के इन अधिकारियों सरकार के निर्देश का उल्लंघन करते हुए आईटी विभाग से रिपोर्ट मांग कर सुप्रीम कोर्ट को भेजने के बदले पहले खुद ही रिपोर्ट बनाकर एमिकस क्यूरी को भेज दिया जिससे सरकार के सामने परेशानी पैदा होगी इसी मामले में दोनों अधिकारी को निलंबित किया गया है।
Read Also: Jharkhand Bureaucracy : नौकरशाही : पुराने आशियाने की याद

