Home » JAMSHEDPUR : रेलवे कर्मी सुनील की इलाज के दौरान मौत, जमीन कब्जा के विरोध में खुद को लगाई थी आग

JAMSHEDPUR : रेलवे कर्मी सुनील की इलाज के दौरान मौत, जमीन कब्जा के विरोध में खुद को लगाई थी आग

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : बागबेड़ा ट्रैफिक कॉलोनी में कारोबारी को जमीन का कब्जा दिलाने के दौरान विरोध में आत्मदाह करने वाले रेलवे का कर्मचारी सुनील कुमार पिल्लई ने की माैत हाे गयी है। उनका इलाज टाटा मुख्य अस्पताल के बर्न यूनिट में चल रहा था, जहां उसने अंतिम सांस ली। विदित हाे कि 28 जून बुधवार काे टाटानगर रेलवे स्टेशन के आरपीएफ पुलिस ओमप्रकाश कसेरा को जमीन का कब्जा दिलाने गई थी।

जहां सुनील पिल्लई के परिवार पहले से कब्जा है। सतीश रेलवे में इलेक्ट्रिकल लोको शेड में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत थे। इस कार्रवाई के विराेध में उन्हाेंने खुद काे आग लगा लिया था इससे वे 60 फीसदी जल गए थे। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया था। वहीं मरने से पहले सतीश ने एक वीडियाे जारी किया है जिसमें वे आरपीएफ पर खुद काे प्रताडित करने का आराेप लगाते दिख रहे हैं।

परिवार का दावा लीज पर ली थी जमीन:

सुनील के परिवार का दावा है कि सुनील पिल्लई के पिता रामनाथ पिल्ले ने रेलवे की जमीन लीज पर ली थी। पिता के निधन के बाद पिता के नाम पर जमीन थी। साल 2011 में उक्त जमीन को कब्जा कर ओम प्रकाश (प्रकाश दुकान) नामक व्यक्ति को बेच दिया गया। इसको लेकर पिता ने साल 2021 में केस भी फाइल किया है।

READ ALSO : झारखंड के अंगीभूत कॉलेजों में पढ़ाने वाले इंटर के शिक्षक अब आंदोलन की राह पर: नाैकरी जाने का डर, 5 हजार लोगों ने लगाया काला बिल्ला,जानिए क्या है पूरा मामला

ओम प्रकाश अक्सर उक्त जमीन पर निर्माण कार्य करवाने का प्रयास करता रहा, पर कोर्ट में केस चलने के कारण वह काम नहीं करवा पा रहा था। लेकिन विवादित जमीन पर ओम प्रकाश के घर का निर्माण कार्य करवाने के लिए आरपीएफ और रेलवे लैंड डिपार्टमेंट के लोग पैसे लेकर आए थे। हालांकि रेलवे कीमाने तो जमीन ओमप्रकाश कसेरा के नाम पर लीज पर है और सतीश पिल्लई व उनका परिवार ओमप्रकाश को जमीन पर कोई काम करने नहीं दे रहा था जिसका रेंट भी रेलवे हर माह ओमप्रकाश से लेती है।

पत्नी व बेटी ने भी आत्महत्या का किया था प्रयास:

आरपीफ द्वारा जमीन पर कब्जा दिलाने के दौरान पहले सुनील पिल्लई की पत्नी और बेटी ने आत्मदाह का प्रयास किया। जब दोनों को आरपीएफ ने पकड़ लिया तो सतीश पिल्लई वहां आये और मौत हो गई। सुनील पिल्लई ने परिवार के समक्ष एक वीडियो जारी कर कहा था कि आरपीएफ और लैंड डिपार्टमेंट को ओमप्रकाश द्वारा पैसे खिलाकर काम करवाया जा रहा है। आरपीएफ उन्हें और उनके परिवार को परेशान कर रही है। इसकी शिकायत ट्वीट के माध्यम में रेल मंत्री और रेल मंत्रालय के अलावा डीआरएम को भी की, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। तंग आकर उन्होंने खुद को आग लगा ली थी।

Related Articles