Home » इस कारण फिर ट्रोल हुईं निया शर्मा, लोगों ने कहा- शर्म करो, जानिये पूरा मामला

इस कारण फिर ट्रोल हुईं निया शर्मा, लोगों ने कहा- शर्म करो, जानिये पूरा मामला

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई: ‘जमाई राजा’ की मशहूर एक्ट्रेस निया शर्मा (Nia Sharma) एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की सबसे हॉट सेलिब्रिटीज में से एक मानी जाती हैं। वह अपने बोल्ड अवतार और ट्रेंडिंग फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। उनका हॉट लुक अक्सर इंटरनेट पर वायरल होता है और लोग भी उन्हें खूब पसंद करते हैं। हाल में उन्होंने अपना जन्मदिन भी मनाया जिसमे वे बेहद एलिगेंट ड्रेस में खूबसूरत और कॉन्फिडेंट नजर आ रही थीं। निया शर्मा अपने फैशन सेंस को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। निया कभी अपनी लिपस्टिक तो कभी अपने आउटफिट को लेकर चर्चा बटोरती रहती हैं। इसकी वजह से उन्हें कई बार ट्रोल भी होना पड़ता है।

निया शर्मा का दिल्ली में हुआ है जन्म

निया शर्मा का जन्म 17 सितंबर 1990 को दिल्ली के रोहिणी में हुआ था। उनका असली नाम नेहा शर्मा है और वह अपने उपनाम निया शर्मा से जानी जाती हैं। निया शर्मा ने अपनी स्कूली शिक्षा सेंट जेवियर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दिल्ली से ली है और जगन इंस्टीट्यूट से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। निया शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत दिल्ली के ही एक लोकल न्यूज चैनल में न्यूज एंकर से की थी, जिसके बाद उन्होंने एक्टिंग की तरफ अपना कैरियर बनाना शुरू किया।

स्टाइलिश लुक के लिए जानी जाती हैं निया

निया शर्मा एक्टिंग में सफल होने के साथ- साथ अपने फैशन सेंस में भी खूब आगे हैं। वे अपने बोल्ड स्टेटमेंट के लिए भी जानी जाती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने विचारों को खुलकर व्यक्त करती हैं। निया शर्मा अपने फैशन के लिए भी चर्चा में रहती हैं। वह अपने बोल्ड और स्टाइलिश लुक के लिए जानी जाती हैं और अक्सर ट्रेंडिंग फैशन को फॉलो करती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फैशन की तस्वीरें शेयर करती हैं, जो उनके फैंस को काफी पसंद आती हैं।

कैरियर की शुरुआत

निया शर्मा के करियर की शुरुआत ‘काली- एक अग्निपरीक्षा’ सीरियल से हुई थी, जिसमें उन्होंने छोटे पर्दे पर अपना डेब्यू किया। उसके बाद, वे सीरियल ‘एक हजारों में मेरी बहना है’ में आई, जहां उन्होंने ‘मानवी’ की भूमिका निभाई, और इससे उनका नाम काफी मशहूर हुआ। साल 2014 में, निया शर्मा ने सीरियल ‘जमाई राजा’ में ‘रोशनी पटेल’ का किरदार निभाया, जिससे वह टेलीविजन की दुनिया में एक प्रमुख और पसंदीदा नाम बन गईं।

ओटीटी में एंट्री

निया शर्मा ने 2017 में विक्रम भट्ट की वेब सीरीज़ “ट्विस्टेड” (Twisted) के साथ डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा। इस वेब सीरीज़ में उन्होंने अपना ओटीटी (OTT) डेब्यू किया और अपने ग्लैमर के साथ सुर्खियों में बनीं। 2021 में, वे उनकी वेब सीरीज़ “जमाई 2.0” के दूसरे सीजन में भी नजर आईं, जो ZEE5 पर डिजिटल रूप से प्रकाशित हुई थी। इससे वे ओटीटी प्लेटफार्म पर भी अपनी प्रतिष्ठिता और अद्वितीय अभिनय का प्रदर्शन करती रहीं।

एशिया की टॉप-50 सेक्सिएस्ट महिलाओं में दो बार निया

निया शर्मा का योगदान केवल टेलीविजन और ऑटीटी के क्षेत्र में ही नहीं है, बल्कि वे एशिया की टॉप-50 सेक्सिएस्ट महिलाओं की लिस्ट में भी अपनी जगह बना चुकी हैं। दरअसल निया एशिया की टॉप-50 सेक्सिएस्ट महिलाओं की लिस्ट में दो बार शामिल हो चुकी हैं। साल 2016 के दौरान उन्होंने इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर जगह बनाई थी, और साल 2017 में उन्होंने इस लिस्ट में दूसरी रैंकिंग हासिल की थी।

READ ALSO : याद कर लीजिए यह डेट इस दिन आ रही है रणबीर की अपकमिंग फिल्म ‘एनिमल’ का टीजर , पोस्टर लॉन्च

लिप किस की वजह से हुई ट्रॉल

हाल ही में टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा ने अपना 33वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। अपने बर्थडे पर निया ने दोस्तों के साथ जमकर पार्टी एन्जॉय की। पार्टी एंजॉय करते वक्त निया ने अपनी फीमेल फ्रेंड को लिप-किस कर दिया जिसकी तस्वीर ने सोशल मीडिया पर काफी सनसनी फैला दी। इस दौरान सोशल मीडिया पर लोगों ने खुब कमेंट्स किये। शर्म करों, ऐसा करना गलत है जैसे कई कमेंट्स लोगों ने इस तस्वीर पर किये। लेकिन बता दें कि निया इससे भी पहले कई दफा ऐसी हरकतें कर चुकी हैं। निया एक बिंदास एक्ट्रेस हैं उनपर इस तरह की ट्रोलिंग का कोई असर नहीं होता है।

Related Articles