लाइफस्टाइल डेस्क। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए फल और सब्जियों का सेवन बहुत जरूरी है। फल में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को हेल्दी बनाए रखते हैं। इसलिए डॉक्टर रोजाना के डाइट में फल शामिल करने की सलाह देते हैं। उसी तरह का एक फल है शरीफा यानी कस्टर्ड एप्पल। इसे शुगर एप्पल, चेरिमोया, शरीफा आदि के नाम से भी जाना जाता है। शरीफा एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इसका सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इस फल में मौजूद पोषक तत्व कई बीमारियों से बचाने में सहायक होते हैं। आइए जानें शरीफा खाने के फायदे।
1. आंखों की रोशनी को करता है दुरुस्त
शरीफा आंखों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। शरीफा में मौजूद ल्युटिन एक पावरफूल एंटीऑक्सीडेंट है, जो आंखों में पाया जाता है। इसके अलावा, आयरन की कमी को पूरा करने के लिए सीतापल का सेवन किया जा सकता है। वहीं, शरीफा सर्दियों के समय कफ की समस्या को भी आसानी से दूर करता है।
2. हार्ट और डायबिटीज के लिए फायदेमंद
सीताफल हार्ट और डायबिटीज के बेहद फायदेमंद होता है।विटामिन-सी की पूर्ति के लिए शरीफा का सेवन किया जा सकता है। वहीं,शरीफा गर्भावस्था में खाया जाने वाला ये परफेक्ट फल है.
3. मसल्स की कमजोरी को दूर करता है
शरीफे में भरपूर मात्रा में पोटेशियम होता है, जो मसल्स की कमजोरी को दूर करने में सहायक होता है और ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करके थकान को दूर करता है। इसलिए प्रतिदिन शरीफा का सेवन करना बहुत जरूरी है।
4. पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं दूर
शरीफा डाइट्री फाइबर का रिच सोर्स है। जो पाचन शक्ति के लिए मददगार साबित हो सकता है। अगर आपको कब्ज की समस्या है, तो शरीफा का सेवन कर सकते हैं।
5. त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद
शरीफे में मौजूद विटामिन ए स्किन और बालों को स्वस्थ रखने में मददगार है। यह एजिंग की समस्या से राहत दिला सकता है। इसके अलावा, शरीफे में विटामिन बी-6 पर्याप्त मात्रा में होता है, जो अस्थमा की रोगियों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। अगर आप डाइट में शरीफा का सेवन करते हैं, तो अस्थमा के अटैक से बच सकते हैं।

