Home » मिनरल और प्यूरिफाइड वाटर में क्या है अंतर? सेहत के लिए किसका उपयोग करना ज्यादा लाभकारी

मिनरल और प्यूरिफाइड वाटर में क्या है अंतर? सेहत के लिए किसका उपयोग करना ज्यादा लाभकारी

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हेल्थ डेस्क : यह तो आप जानते ही होंगे कि 70 प्रतिशत पानी से हमारा शरीर बना हुआ है। इसमें कुछ पानी यूरिन (मूत्र) और पसीने के रूप में निकल जाता है। इसी कारण बोला जाता है, शरीर का हाईड्रेटेड रहना बहुत जरूरी है। पानी की पर्याप्त मात्रा शरीर में नहीं होगी तो हम कई बीमारियों के चपेट में आ सकते हैं। हर तरह का पानी शरीर के लिए फायदेमंद नहीं होता है। रिसर्च के अनुसार सात तरह के पानी होते हैं। इसके अपने फायदे और नुकसान भी हैं।

कौन बेहतर, मिनरल या प्यूरिफाइड

मिनरल वॉटर और प्यूरिफाइड वॉटर की बात करें तो दोनों में सबसे ज्यादा लाभकारी मिनरल वाटर होता है। हम आपको इस लेख के माध्यम से मिनरल वॉटर (Mineral Water) और प्यूरिफाइड वॉटर (Purified Water) में अंतर बतायेंगे। मिनरल वॉटर में मिनरल्स भरपूर मात्रा में होती है। इसमें मैग्नीशियम, कैल्शियम और सल्फर पाया जाता है। जो शरीर को स्वस्थ रखने के लिए फायदेमंद होता है। मिनरल वॉटर के अलग-अलग ब्रांड में खनिज की मात्रा अलग-अलग पायी जाती है। जिससे पानी के स्वाद में खारापन आ जाता है। यह पानी शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। लेकिन हर कोई इसे खरीद नहीं पाता है, क्योंकि यह काफी महंगा होता है।

पाचन तंत्र को मजबूत बनाता मिनरल वाटर

अगर मिनरल्स युक्त पानी की बात करें तो यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। इसके साथ इसका स्वाद भी अच्छा रहता है। अगर मिनरल्स युक्त पानी नहीं पी पा रहे तो डाइट पर ध्यान दें, इससे पोषक तत्वों की कमी पूरी हो सकेगी।

प्यूरिफाइड वॉटर का कई चरणों में होता शुद्धिकरण

प्यूरिफाइड वॉटर अपने स्रोत से आता है। इसके बाद इसे प्लांट में प्यूरिफिकेशन यानी इसका शुद्धिकरण होता है। शुद्धिकरण प्रक्रिया से पानी में मौजूद बैक्टीरिया और अशुद्धियां समाप्त हो जाती हैं। इसे बाजार से भी हम खरीद सकते हैं। इसके अलावा वॉटर प्यूरिफायर मशीन लगाकर नॉर्मल पानी को प्यूरिफाइड वॉटर बना सकते हैं। पानी प्यूरिफाई होकर अगर आपके पास डायरेक्ट आ रहा है, तो यह सेहत के लिए फायदेमंद होगा।

कई देशों में होती है प्यूरिफाइड वाटर की सप्लाई

कई देशों में टैप वाटर डायरेक्ट प्यूरिफाई होकर आता है, यह काफी फायदेमंद होता है। अगर सीधे पानी प्यूरिफाई होकर आता है, तो इसे आप सीधे पी सकते है। इससे शरीर को नुकसान नहीं पहुंचता है। इसके साथ यह थोड़ा महंगा भी होता है लेकिन स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है।

Related Articles