Home » RANCHI NEWS : डीसी ने मतदाता मैपिंग और जनगणना कार्य में तेजी लाने का दिया निर्देश, लापरवाह बीएलओ पर होगी कार्रवाई

RANCHI NEWS : डीसी ने मतदाता मैपिंग और जनगणना कार्य में तेजी लाने का दिया निर्देश, लापरवाह बीएलओ पर होगी कार्रवाई

बूथ लेवल एजेंट (बीएलए), बीएलए-2, बीएलओ सुपरवाइजर और बीएलओ की बैठकें शीघ्र आयोजित करने पर जोर

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने मंगलवार को समाहरणालय में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और जनगणना कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में जिले में चल रहे मतदाता सत्यापन, अनमैप्ड मतदाताओं की पहचान तथा जनगणना कार्यों की प्रगति का आकलन किया गया। उपायुक्त ने सभी निर्वाची निबंधन पदाधिकारियों (ईआरओ) और सहायक निर्वाची निबंधन पदाधिकारियों (एईआरओ) को निर्देश दिया कि अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में अनमैप्ड मतदाताओं की मैपिंग निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी करें। उन्होंने कहा कि पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल होना सुनिश्चित किया जाए ताकि कोई भी योग्य नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।

बैठक में बूथ लेवल एजेंट (बीएलए), बीएलए-2, बीएलओ सुपरवाइजर और बीएलओ की बैठकें शीघ्र आयोजित करने तथा आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया गया। साथ ही मतदाताओं को घोषणा-पत्र और गणना-पत्र के साथ संलग्न किए जाने वाले 11 स्वीकृत दस्तावेजों की जानकारी देने के निर्देश भी दिए गए। बीएलओ से संबंधित शिकायतों पर नाराजगी जताते हुए उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले बीएलओ के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसके अलावा जनगणना कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने प्रत्येक परिवार और भवन का सही व अद्यतन विवरण दर्ज करने, भवनों पर निर्धारित मानकों के अनुसार स्टिकर लगाने तथा नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा।

READ ALSO: Chakradharpur News: चक्रधरपुर में रेलवे की जमीन से हटाया गया अतिक्रमण, बुलडोजर लगा कर हटाईं 20 झोपड़ियां


Related Articles

Leave a Comment