सेंट्रल डेस्क : अगर अबतक आपने 2000 के नोट घर में रखें हैं तो जल्द से जल्द उन्हें बदलवा लें। 30 सितंबर की तारीख अब ज्यादा दूर नहीं है। सरकार की ओर से 2000 रुपये के नोट को बंद करने के बाद से अभी कई लोग हैं जिनके पास 2000 रुपये के नोट हैं।
हालांकि लोग इन नोटों को बैंक में जमा करवा रहे हैं। इन नोटों को बैंक में बंद करवाने की तारीख नजदीक आ रही है। भारतीय रिजर्व बैंक ने 2000 रुपये के नोटों का चलन बंद करने का ऐलान किया था, जिसके बाद नोटों को 30 सितंबर 2023 तक जमा करने के लिए कहा गया। ऐसे में लोग बैंक में जाकर 2000 रुपये के नोट बदल या जमा करवा सकते हैं।
कैश ऑन डिलीवरी सर्विस में नहीं लिए जाएंगे ये नोट
ई कॉमर्स कंपनी अमेजन की ओर से अहम घोषणा की गई है। अमेजन की ओर से घोषणा की गई है कि वो 2000 रुपये के नोटों को कैश ऑन डिलीवरी सर्विस के दौरान स्वीकार नहीं करेगा। हालांकि, घोषणा में यह भी कहा गया है कि ये नियम कंपनी 19 सितंबर 2023 के बाद सभी के लिए अप्लाई करेगी। यानि की अब आप कैश ऑन डिलीवरी सर्विस पर 2 हजार रुपये के बैंक नोट से भुगतान नहीं कर सकेंगे।
READ ALSO : त्योहारों की रौनक के साथ बढ़ेगी चेहरे की चमक, ये पांच उबटन लगायें और देखें कमाल
नोट बदलने या जमा करने की सुविधा 30 सितंबर तक ही
ई कॉमर्स कंपनी अमेजन ने ये फैसला तब लिया जब आरबीआई द्वारा 2000 रुपये के नोट को बदलने या जमा करने की आखिरी तिथि करीब आ गई है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के तहत 2000 रुपये के नोटों को बदलने या जमा करने की सुविधा 30 सितंबर 2023 तक रहेगी।
जबकि, अमेजन की ओर से 19 सितंबर 2023 से पहले 2000 रुपये के नोट स्वीकार किए जाएंगे। हालांकि, अगर ऑर्डर किसी थर्ड पार्टी द्वारा कैश ऑन डिलीवरी से आता है तो इसके लिए 2000 के नोट न लेने वाला नियम नहीं रहेगा।

